वेदी प्रतिष्ठा के लिए निकली भगवान की शोभायात्रा

वेदी प्रतिष्ठा के लिए निकली भगवान की शोभायात्रा


ग्वालियर। दिगंबर पंचायती मंदिर में अति प्राचीन समवशरण का जीर्णोद्घार के बाद वेदी प्रतिष्ठा का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन के तहत रविवार को मुनि विहर्ष सागर महाराज, मुनि अविचल सागर महाराज व मुनि विजयेष सागर महाराज के सानिध्य में भगवान की शोभायात्रा एवं घटयात्रा निकाली गई।


मुरार जैन मंदिर से भगवान सुपार्श्वनाथ स्वामी की शोभायात्रा एवं घटयात्रा निकाली गई। यह यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए वापस जैन मंदिर पहुंची। मंदिर में डॉ. ओमप्रकाश द्वारा भगवान की आरती की गई। शोभायात्रा के दौरान महिलाएं भजन गाते हुए व युवतियां डांडियां करते हुए चल रही थीं।


आज होगी वेदी प्रतिष्ठा


ललित जैन ने बताया कि सोमवार को सुबह 8 बजे सौभाग्यवती महिलाओं द्वारा 51 कलशों से वेदी शुद्घि होगी। इसके बाद भगवान सुपार्श्वनाथ स्वामी को वेदी पर विराजित किया जाएगा।