सिद्घचक्र महामंडल विधान में निकली भगवान महावीर स्वामी की पालकी यात्रा
ग्वालियर। सिद्घचक्र महामंडल विधान में भगवान महावीर स्वामी की भव्य रथयात्रा निकाली गई। यह रथयात्रा जैन मंदिर से शुरू होकर विभिन्न बाजारों से होते हुए नदी पार टाल स्थित दीनानाथ की बगीची में समाप्त हुई।
सिद्घचक्र महामंडल विधान में चांदी की पालकी में भगवान महावीर स्वामी को लेकर सौधर्म इंद्र लोकेंद्र जैन बैठे थे। वहीं महिलाएं पालकी के पीछे भजन गाती हुईं चल रही थीं। सिद्घचक्र महामंडल विधान का शुभारंभ ध्वजारोहण के साथ किया गया। ध्वजारोहण के दौरान मंत्रोच्चार पं. राकेश जैन ने किया। जबकि ध्वजारोहण पारस जैन एवं मोनिका जैन ने किया।
भगवान महावीर स्वामी का हुआ अभिषेक
सिद्घचक्र महामंडल विधान में भगवान महावीर स्वामी का लोकेंद्र जैन, एसके जैन, सुनील जैन, भीकमचंद्र जैन आदि ने अभिषेक किया। पारस जैन ने शांतिधारा की।