नहर में मिला था महिला का शव, जांच में पता चला हत्या हुई थी

नहर में मिला था महिला का शव, जांच में पता चला हत्या हुई थी


डबरा। बिलौआ थानाक्षेत्र की नहर में करीब ढाई महीने पहले एक महिला का शव उतराता मिला था। शव पूरी तरह से क्षत-विक्षत हो गया था। इसलिए उसकी पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में ले लिया था। अब पुलिस जांच में उक्त महिला की हत्या होना पाया गया है। इसे लेकर शनिवार को बिलौआ थाने में अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। थाना प्रभारी अखिलेशपुरी गोस्वामी ने बताया कि मामला जांच का था। महिला की मौत के पीछे हत्या होना सामने पाया गया है।