लायनेस क्लब की डिस्ट्रिक्ट प्रेसीडेंट अधिकारिक यात्रा पर आई

लायनेस क्लब की डिस्ट्रिक्ट प्रेसीडेंट अधिकारिक यात्रा पर आई


शिवपुरी। लायनेस क्लब शिवपुरी साउथ की प्रांतीय पदाधिकारी महादेवी आर्या, सचिव सुशीला छाबड़ा, एडमिनिस्ट्रेटिव सचिव किरण ठाकुर, एरिया ऑफिसर स्नेहलता अग्रवाल अपने शिवपुरी प्रवास के दौरान अधिकारिक यात्रा पर आईं। यहां स्थानीय होटल पीएस में अधिकारिक यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें लायनेस अध्यक्षा नीलू जैन, सचिव नीलम बीसानी ने सर्वप्रथम अधिकारिक यात्रा पर आई प्रांतीय पदाधिकारियों के समक्ष लायनेस क्लब में किए जा रहे सेवा कार्यों को बताया। शिवपुरी में लायनेस क्लब साउथ के सेवा कार्यों से प्रांतीय पदाधिकारी प्रभावित हुईं। उन्होंने इस प्रकार के सेवा कार्यों को आगे भी इसी तरह बनाए रखने की बात कही।


नृत्य नाटिका की प्रस्तुति दहेज पर दी गई, जिसमें घूमर डांस भी शामिल रहा। इसके अलावा यह पूरी अधिकारिक यात्रा राजस्थानी थीम पर आयोजित हुई। इस दौरान सेवा कार्य करते हुए एक गरीब महिला की बेटी के विवाह के लिए लायनेस महिलाएं अपने-अपने घरों से उपहार लेकर आईं। सेवा कार्यों के तहत ही रोजगारमूलक कार्य की पूर्ति करते हुए प्रांतीय पदाधिकारियों की अधिकारिक यात्रा के दौरान एक महिला को सिलाई मशीन भी लायनेस क्लब साउथ की ओर से प्रदान की गई। कार्यक्रम का संचालन सुषमा गोयल व केामल राणा द्वारा, जबकि आभार प्रदर्शन संगीता जैन द्वारा व्यक्त किया गया।