जानकी सेना का 289 वां सुंदरकांड का हुआ आयोजन'
शिवपुरी। प्रति शनिवार को संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन करने वाली सेवाभावी धार्मिक संस्था जानकी सेना संगठन द्वारा संगठन को गतिमान बनाए रखते हुए गत दिवस भी 289वां संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन स्थानीय कपिल तिवारी एडवोकेट के यहां आयोजित हुआ। जानकी सेना के अध्यक्ष विक्रमसिंह रावत ने बताया कि यही संगठन से उत्तर प्रदेश के महोबा और पिछोर, करैरा, बैराड़, भौंती, खोड़, नरवर से चौदह नए सदस्य शामिल हुए। जानकी सेना के संरक्षक बृजेशसिंह तोमर द्वारा आयोजनकर्ताओं को सुंदरकांड की पुस्तक भी भेंट की गई। उनके मंगल भविष्य की कामना करते हुए संगठन से जुड़े रहने के लिए शुभकामनाएं दी। आगामी आयोजन 7 मार्च को वरिष्ठ अभिभाषक एड गजेंद्रसिंह यादव के निवास स्थान कालीमाता मंदिर के समीप सिंधिया जनसंपर्क कार्यालय के पास आयोजित किया जाएगा।