धर्म के प्रति लोगों मे जो रुचि है वह ब्राह्मणों की ही देनः जाटव

धर्म के प्रति लोगों मे जो रुचि है वह ब्राह्मणों की ही देनः जाटव


करैरा। फीता काटकर ब्राह्मण समाज की नवनिर्मित धर्मशाला का लोकापर्ण करने के बाद विधायक जसमंत जाटव ने अपने उद्बोधन में ब्राह्मणों की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज के हर वर्ग को शिक्षा देने का काम करते है। आज धर्म के प्रति लोगों मे जो रुचि है, वह ब्राह्मणों की ही देन है। ब्राह्मण समाज के पथ प्रदर्शक है। यह बात करैरा विधायक जसमंत जाटव ने ब्राह्मण समाज की धर्मशाला के शुभारंभ पर कही। ग्वालियर विधायक प्रवीण पाठक ने भी शिरकत की। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण को मर्यादा में प्रेम का भूखा है। वह कभी कुछ मांग ही नहीं पाता है।


उद्घाटन से पहले सोमवार को कस्बे में विशाल कलश यात्रा का आयोजन किया गया। इस मौके पर श्रीराम कथा और परशुराम कथा का भी आयोजन किया जा रहा है। कलश यात्रा बांके बिंहारी मंदिर घरयाली मोहल्ला से शुरु होकर हाइवे स्थित ब्राह्मण धर्मशाला पहुंचीं, जहां विधायक ने फीता काटकर धर्मशाला का लोकार्पण किया। कलश यात्रा में हजारों की संख्या में महिलाओं ने सिर पर कलश रखकर भागीदारी की तो पुरुषों ने भी इस यात्रा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। नगर के प्रमुख मार्गों से होकर निकली। इस भव्य यात्रा में कथा वाचक अमृतानंदमयी मानस समीक्षा द्विवेदी, जगतगुरु रामस्वरूपाचार्य महाराज, करैरा विधायक जसमंत जाट, ग्वालियर विधायक प्रवीण पाठक शामिल हुए। कलश यात्रा में मुख्य यजमान रामगोपाल शर्मा सिर पर कथा ग्रंथ रख कर आगे चल रहे थे। आयोजन के तहत 4 मार्च से जगतगुरु रामस्वरूपाचार्य महाराज के मुखारविंद से रामकथा और परशुराम कथा का वाचन किया जाएगा।