बसई के शिक्षक दिल्ली में हुए सम्मानित
बसई। शिक्षा में शून्य निवेश निवाचार कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने पर दतिया जिले के बसई संकुल के माध्यमिक विद्यालय ठकुरपुरा के शिक्षक सतेंद्र गुप्ता को दिल्ली में केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखारिया ने प्रमाणपत्र भेंट कर सम्मानित किया है।
ज्ञात हो कि शून्य पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले 31 राज्य एवं केंद्र शासित प्रदेश के शिक्षक एवं शिक्षकाओं ने सहभागिता की थी। मप्र से 37 शिक्षकों ने सहभागिता की थी। जिससे दतिया जिले से एक मात्र शिक्षक सतेंद्र गुप्ता ने जगह बनायी थी। दिल्ली में दो दिवसीय सम्मान समारोह कार्यक्रम रखा गया था। जिसमें अंतिम दिवस इस कार्यक्रम में केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरिया, केन्द्रीय श्रम मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री संजय छोत्रे, केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर, केन्द्रीय लघु सूक्ष्म मंत्री प्रताप चन्द्र सारंगी, केन्द्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावडेकर, अरबिन्द्रो सोसायटी चीफ मयंक अग्रवाल इन सभी की उपस्थित में इन सभी शिक्षकों का सम्मान किया गया। इनके सम्मानित होने पर बसई क्षेत्र के लोगो ने हर्ष व्यक्त किया है।