71 मरीजोंका किया गया लेंस प्रत्यारोपण

71 मरीजोंका किया गया लेंस प्रत्यारोपण


दतिया। जिला अस्पताल में चित्रगुप्त सभा द्वारा 2 दिन का नेत्र शिविर संपन्ना हुआ जिसमें डॉ के सी राठौर एवं डॉ अनिल शर्मा नेत्र सहायक अपनी स्वास्थ्य टीम के साथ 71 मरीजों के सफल नेत्र प्रत्यारोपण शिविर कार्यक्रम संपन्ना हुआ जिसमें पहले दिन 30 मरीजो के आंखों के सफल ऑपरेशन हुए और दूसरे दिन 41 पुरुष और महिलाएं मरीजों के ऑपरेशन कर लेंस प्रत्यारोपण किया गया। चित्रगुप्त सभा के अध्यक्ष द्वारा डॉ के सी राठौर एवं अनिल शर्मा को शील्ड एवं पुष्प माला पहनाकर धन्यवाद दिया। अशोक श्रीवास्तव मीडिया प्रभारी ने भी धन्यवाद दिया। सभी मरीजों को आंखों से न देख पाने की विकलांगता महसूस कर रहे थे। लेकिन डॉ द्वारा आंखों में पुनः रोशनी आ जाने से मरीज बार-बार डॉक्टर साहब को धन्यवाद दे रहे थे। चित्रगुप्त सभा के बहुत से समाजसेवी कार्यकर्ता ने सहयोग प्रदान किया और नेत्र रोग मरीज की सेवा कर आशीर्वाद प्राप्त किया।