6 सूदखोरों को किया पुलिस ने गिरफ्तार
शिवपुरी। फिजिकल थाना पुलिस ने सूदखोरों के खिलाफ केस दर्ज किया था। यह सूदखोरों युवकों को अपने जाल में फंसाकर उनसे मोटा ब्याज वसूलते थे। फल ठेला कारोबारी जितेन्द्र राठौर ने इसकी शिकायत एसपी से की थी। एसपी के निर्देश पर फिजिकल थाने में केस दर्ज किया था। पुलिस ने सूदखोर राजेश पचौरी, टंकल खटीक, गिरजा खटीक, रवि खटीक, रवि खटीक की मां और कपिल राठौर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था।